Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Janjgir Champa Placement Camp 2026: 25 मार्च को ITI बम्हनीडीह में इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन भर्ती, सैलरी 18 हजार तक

Admin247

Published on: 24 March, 2026

Janjgir Champa Placement Camp 2026: 25 मार्च को ITI बम्हनीडीह में इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन भर्ती, सैलरी 18 हजार तक

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और जांजगीर-चांपा या उसके आसपास रहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा की ओर से Janjgir Champa Placement Camp 2026 का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे प्लेसमेंट कैंप खास तौर पर उन युवाओं के लिए होते हैं जो नौकरी ढूंढ रहे हैं और चाहते हैं कि उन्हें सीधे कंपनी के सामने इंटरव्यू देने का मौका मिले। इस तरह के कैंप में अक्सर कंपनियां खुद आती हैं और योग्य उम्मीदवारों से सीधे बातचीत करके भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाती हैं।

इस भर्ती का एक छोटा सा ओवरव्यू पहले देख लेते है –

पद का नामइलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन
कुल पद30
योग्यता10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, स्नातक
वेतनमान15,000 से 18,000 रुपये
प्लेसमेंट कैंप दिनांक25 मार्च 2026

Champa Placement Camp 2026 कब और कहां लगेगा

जिला रोजगार कार्यालय की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार यह प्लेसमेंट कैंप 25 मार्च 2026, दिन बुधवार को लगाया जाएगा। इसका समय सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक रखा गया है।

यह कैंप आई.टी.आई. बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) में आयोजित होगा। यानी जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें उसी दिन और उसी स्थान पर पहुंचना होगा।

अगर आप समय पर वहां पहुंच जाते हैं तो आपको सीधे कंपनी के प्रतिनिधियों से मिलने और इंटरव्यू देने का मौका मिल सकता है। कई बार ऐसे प्लेसमेंट कैंप में उसी दिन चयन भी हो जाता है, इसलिए इसे एक अच्छा मौका माना जाता है।

Janjgir Champa Placement Camp 2026 के अंतर्गत किस कंपनी में मिलेगी नौकरी ?

इस प्लेसमेंट कैंप में श्रम इन टैलेण्ट प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा (उत्तर प्रदेश) कंपनी की तरफ से भर्ती की जाएगी। कंपनी को इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन के पद के लिए कर्मचारियों की जरूरत है।

इस पद के लिए कुल 30 पद रखे गए हैं। यानी अगर आप योग्य हैं और इंटरव्यू अच्छा देते हैं तो आपके पास नौकरी पाने का अच्छा मौका हो सकता है।

Janjgir Champa Placement Camp 2026 में कौन-कौन कर सकता है आवेदन ?

Janjgir Champa Placement Camp 2026 की अच्छी बात यह है कि इसके लिए बहुत ज्यादा कठिन योग्यता नहीं रखी गई है। अगर आपने 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या फिर स्नातक (Graduation) किया है तो आप इस प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते हैं।

यानी पढ़ाई के हिसाब से यह अवसर काफी सारे युवाओं के लिए खुला हुआ है।

Janjgir Champa Placement Camp 2026 कितनी मिलेगी सैलरी

इस नौकरी के लिए कंपनी की तरफ से लगभग 15,000 से 18,000 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। शुरुआत में यह वेतन ठीक माना जाता है और अनुभव बढ़ने के साथ इसमें आगे बढ़ने की संभावना भी रहती है।

काम कहां करना होगा ?

जो उम्मीदवार इस भर्ती में चयनित होंगे उन्हें छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी काम करने का मौका मिल सकता है। इसलिए जो उम्मीदवार बाहर जाकर काम करने के लिए तैयार हैं, उनके लिए यह अवसर और बेहतर हो सकता है।

Janjgir Champa Placement Camp 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 साल से 45 साल के बीच होनी चाहिए। अगर आपकी उम्र इस सीमा के अंदर आती है और आपके पास जरूरी योग्यता है तो आप इस प्लेसमेंट कैंप में जरूर शामिल हो सकते हैं।

प्लेसमेंट कैंप में जाते समय क्या लेकर जाएं

अगर आप इस कैंप में इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो कुछ जरूरी दस्तावेज अपने साथ जरूर लेकर जाएं। आपको अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां साथ में रखनी होंगी। इसके अलावा इन प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी भी साथ रखना जरूरी है। साथ ही जिला रोजगार कार्यालय का रोजगार पंजीयन कार्ड की फोटोकॉपी भी अपने साथ ले जाना अनिवार्य बताया गया है। अगर दस्तावेज पूरे होंगे तो इंटरव्यू के समय किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

अधिक जानकारी कहां मिलेगी ?

अगर आपको Janjgir Champa Placement Camp 2026 से जुड़ी और जानकारी चाहिए तो आप जिला रोजगार कार्यालय, जांजगीर-चांपा से संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी द्वारा 20 मार्च 2026 को जारी की गई है। साथ ही फुल नोटिफिकेशन का लिंक निचे दिया गया है वह से सारी जानकारी देख सकते है।

आखिर में एक जरूरी बात

अगर आप सच में नौकरी की तलाश में हैं तो ऐसे प्लेसमेंट कैंप को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार यही छोटे-छोटे मौके आगे चलकर बड़े अवसर बन जाते हैं।

इसलिए अगर आप जांजगीर-चांपा या आसपास के क्षेत्र से हैं तो 25 मार्च 2026 को आई.टी.आई. बम्हनीडीह में लगने वाले इस प्लेसमेंट कैंप में जरूर पहुंचें। हो सकता है यहीं से आपकी नई नौकरी की शुरुआत हो जाए।

official notification pdf view
official website view
Apply form formateview
whatsapp group join join group
telegram link join group

Latest Posts

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment