CG Mukhymantri Naunihal Yojana 2026 छत्तीसगढ़ श्रम विभाग के द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत इस वर्ष का फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है जिसके लिए ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरे जा रहे हैं तो जितने भी श्रमिक के बच्चे स्कूल में अध्यनरत है या कॉलेज में अध्यनरत है वह अपने बच्चों का ऑनलाइन माध्यम से छत्तीसगढ़ नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना का फॉर्म भर सकते हैं

छत्तीसगढ़ नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना का फॉर्म भरने का अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 है
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना का फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज की सूची
1 अधिसूचित प्रपत्र में प्राचार्य व्दारा जारी सर्टिफिकेट
2 बैंक पासबुक मूल स्केन प्रति
3 श्रमिक पंजीयन कार्ड
4 श्रमिक के पुत्र/पुत्रियों का आधार कार्ड
5 विगत कक्षा की उत्तीर्ण अंक सूची
6 नियोजक के संबंध में शासन द्वारा जारी निर्धारित प्रपत्र में स्वघोषणा प्रमाण पत्र
7 स्व: घोषणा प्रमाण पत्र की मूल स्केन प्रति











